2025 के टॉप एक्शन से भरे K-Dramas और शोज़

दोस्तों, आज मै 2025 के टॉप एक्शन से भरे K-Dramas और शोज़ आप लोगों के साथ शेयर करूंगा जिनके अंदर आपको भर-भर के एक्शन एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। किसी किसी के अंदर तो कहानी काफी ज्यादा ब्रूटल चली जाती है। तो समय इंट्रो में ज्यादा बर्बाद न करते हुए। एक-एक करके सबके बारे में बात करना स्टार्ट करते हैं। 

1. Good Boy (2025)

Good Boy kdrama

DetailsInformation
Show NameGood Boy
Release Year2025
PlatformPrime Video (Hindi)
GenreAction + Romance + Police Drama
Total Episodes     16

सबसे पहले शो की बात करें तो शो का नाम है गुड बॉय। इसके अंदर आपको एक्शन तो एक्सपीरियंस करने को मिलेगा ही, लेकिन इसके साथ रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलता है। कहीं-कहीं यह शो काफी सैटिस्फाइंग लगता है, और कुछ जगहों पर बेहद ब्रूटल एक्शन भी देखने को मिलता है। इसके अंदर हमें कुछ ओलंपिक मेडलिस्ट्स की कहानी दिखाई जाती है, जो एक समय पर काफी पॉपुलर थे। लेकिन जैसे हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, वैसे ही इनके साथ भी होता है और हालात ऐसे बन जाते हैं कि ये काफ़ी नीचे गिर जाते हैं। ऐसे मोमेंट पर इनके सामने पुलिस की नौकरी आती है  जिसको यह लोग ज्वाइन कर लेते हैं और कुछ स्पेशल मिशनंस इनको असाइन करे जाते हैं। अब ये लोग किस तरह से उन मिशनंस को एग्जीक्यूट करते हैं। किस तरह से इनकी कहानी रहती है। यह सब हम इस शो के दौरान एक्सपीरियंस करते हैं। 

इनके सामने बहुत सारे ऐसे क्रिमिनल्स वगैरह आते रहते हैं जिसकी वजह से इस शो के दौरान हमको बहुत सारा एक्शन एक्सपीरियंस करने को मिलता रहता है। बस इसके साथ जो मुझे दिक्कत लगी भाई कि इसके एपिसोड्स आपको बहुत सारे देखने को मिलते हैं। इसमें 16 एपिसोड आपको देखने को मिलती है और करीब-करीब एक-ए घंटे का एक एपिसोड देखने को मिलता है। तो ये मुझे इसका थोड़ा सा नेगेटिव लगता है। अगर आप टाइम इन्वेस्ट करने के लिए राजी हो तो आपके लिए कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। तो अगर आपने नहीं देखा तो इसको जरूर ट्राई करना। ये वाला शो आपको Prime Video  पे हिंदी में देखने को मिल जाएगा।

2. Devil May Cry (2025)

Devil May Cry kdrama

DetailsInformation
Show NameDevil May Cry
Release Year2025
PlatformNetflix (Hindi available)
GenreAction + Animated + Fantasy
Total Episodes     8
Main CharacterDante (Demon Hunter)
Based OnPopular video game “Devil May Cry”

Devil May Cry एक एनिमेटेड शो है। इसके अंदर एक्शन भाई बहुत ही ज्यादा टॉप लेवल का एक्सपीरियंस करने को मिलता है। इसके अंदर आप एक डांटे नाम के बंदे की कहानी देखते हो जो कि एक डीमन हंटर होता है। अब इसके अंदर हमको एक डीमन दिखाया जाता है जो कि अपने डार्क मिशन को पूरा करने की ख्वाहिश रख रहा होता है। तो दूसरी तरफ डांटे है जो कि शो का हीरो है जो कि अब जाहिर सी बात है इसका मिशन बन जाता है कि यह उस विलेन को जो कि एक डीमन होता है उसका वो मिशन पूरा करने नहीं देना चाहता है। अब इन दोनों की कहानी किस तरह से आगे कंटिन्यू होती है। दोनों में कौन जीतता है, कैसे जीतता है यह सब जानने के लिए हमको यह पूरा शो देखना पड़ता है। 

अब शो का मैं एक्सपीरियंस बताता हूं। तो जब मैंने इसका ट्रेलर देखा था तो मुझे टू बी ऑनेस्ट उतना ज्यादा इंप्रेसिव नहीं लगा था। लेकिन जब मैंने इसका पहला एपिसोड देखा था मुझे वही लगा कि यह वाला शो मुझे आगे कंटिन्यू करना है क्योंकि आगे मुझे भाई इंटरेस्ट जम गया था मेरा। हालांकि यह वाला जो शो है एक गेम के ऊपर बेस्ड है जो कि इसी नाम से जाना जाता है। तो जिन्होंने वो वाला गेम खेला है उन लोगों को यह शो के दौरान जो आप डांटी का कैरेक्टर देखते हो वो उतना ज्यादा पसंद नहीं आया था। लेकिन वो वाली जो ऑडियंस है जिनको गेम के बारे में कोई ज्यादा आईडिया नहीं है। जैसे कि मैं हो गया या फिर मेरे जैसे बहुत सारे लोग होंगे जिनको इसके गेम के बारे में कोई ज्यादा आईडिया नहीं होगा। उन लोगों को भाई डांटी का कैरेक्टर काफी ज्यादा कूल लगेगा। अपने आप में स्क्रीन पर उसको देखने में मजा आएगा। तो अगर आपने नहीं देखा है तो मैं हाईली रिकमेंड करूंगा दोस्तों इस शो को एक बार जरूर ट्राई करने के लिए। तो अगर आप यह वाला शो देखने का मन बना चुके हो तो आपको Netflix पे हिंदी में देखने को मिल जाता है।

3. Mercy for None (2025)

Mercy for None kdrama

DetailsInformation
Show NameMercy for None
Release Year2025
PlatformNetflix (Hindi available)
Total Episodes     7
GenreAction, Revenge, Crime Drama

Mercy for None शो की बात करें तो इसके अंदर तो एक्शन भाई एकदम जॉनविक लेवल पर चला जाता है। यहां तक कि इस शो की जो कहानी है जो यूनिवर्स आप देखोगे वो भी जॉनविक यूनिवर्स से काफी हद तक थोड़ा बहुत सिमिलर लगता है। इसके अंदर हमको दो भाइयों की कहानी दिखाई जाती है। जिसमें से एक भाई काफी पुराना गैंगस्टर होता है। लेकिन आज के टाइम पे वह काम धंधा छोड़ चुका होता है। दूसरा जो भाई होता है वो आज के टाइम में काफी ज्यादा एक्टिव होता है और अपनी इंडस्ट्री के अंदर काफी बड़ा नाम कर चुका होता है। यहीं पे एक ट्विस्ट आता है कि जो बंदा नाम कर चुका होता है जो पॉपुलर हो रहा होता है उस भाई की हत्या कर दी जाती है और जो दूसरा भाई जो कि गैंगस्टर होता है अपने इस काम धंधे में वो वापस आता है अपने भाई का बदला लेने के लिए जिसके लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिए राजी है और किसी भी हद तक का मतलब है कि किसी भी हद तक किसी बंदे को लेके अगर उसे छोटा सा शक भी हो जाए कि उसके भाई की साजिश के पीछे कोई और भी इंक्लूडेड था तो वह बंदा भाई उसको बिल्कुल बहुत ही बुरी तरीके से मारता है। अब इसकी कहानी किस तरह से आगे कंटिन्यू होती है क्या-क्या ट्विस्ट हमको देखने को मिलते हैं इसके अंदर वो सब हम इस शो के दौरान एक्सपीरियंस करते हैं। अब इस शो के जो मुझे बेस्ट बात लगी थी कि इस शो के दौरान आपको एक्शन तो अच्छा एक्सपीरियंस करने को मिलता ही है। लेकिन जो बदले वाला एंगल है वह तीन-चार एपिसोड के अंदर निपटा दिया जाता है और उसके बाद कहानी के अंदर आपको हल्के-फुल्के ट्विस्ट वगैरह देखने को मिलते हैं और अलग-अलग एंगल देखने को मिलते हैं जो कि जिससे जो कहानी होती है इस शो की और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो जाती है। जिसकी वजह से शो को देखने में और भी ज्यादा मजा आने लग जाता है यह सात एपिसोड की सीरीज है जो कि आपको पूरी तरह से बांध के रखती है और मेरी नजर में तो काफी काफी बढ़िया सॉलिड एक्शन इसके अंदर एक्सपीरियंस कराने की कोशिश कराती है। तो अगर आप यह वाला शो देखने में इंटरेस्टेड हो तो यह आपको Netflix पे हिंदी में देखने को मिल जाएगा।

Also Read: Top 10 Most Beautiful Female Anime Characters

4. Trigger (2025)

Trigger kdrama

DetailsInformation
Show NameTrigger
Release Year2025
PlatformNetflix (Hindi available)
GenreAction + Crime + Investigation
Total Episodes     10

ट्रिगर, जब मैंने इसका पहला एपिसोड देखा, तो शुरुआत में थोड़ा सा बोरिंग सा लगने लगा था। लेकिन करीब 20 मिनट के बाद हमको एक ऐसा मूवमेंट देखने को मिलता है। जहां पे ये वाला शो एकदम हुक कर जाता है और वहां से ये वाला शो आप देख के कहोगे कि भाई यह क्या हो रहा है शो के दौरान। इसकी कहानी में हमको साउथ कोरिया को बहुत ही ज्यादा गन फ्री दिखाया जाता है। मतलब साउथ कोरिया के अंदर गन वगैरह किसी के पास होना अपने आप में ही बहुत बड़ी बात हो जाती है। इसके अंदर हमको कुछ इस तरीके का आईडिया दिखाया जाता है। असलियत में होती है या फिर नहीं होती है वो तो मुझे नहीं पता लेकिन इसका आईडिया कुछ इसी के अराउंड रहता है। अब कोई चीज इललीगल है तो जाहिर सी बात है इस शो के दौरान हमको वो वाली चीज काफी बड़े लेवल पे होती हुई दिखाई जाती है। बेसिकली इस शो के दौरान जो हम गंस वगैरह देखते हैं उनकी काफी ज्यादा बिजनेस डीलिंग्स वगैरह पूरे कंट्री के अंदर हो रही होती है। तो दो लोग होते हैं जो कि इस केस को सॉल्व करने की कोशिश कर रहे होते हैं कि आम लोगों के पास भी इतनी ज्यादा एडवांस गंस कैसे आ रही हैं? इन गंस को सप्लाई कौन कर रहा है और ये रैकेट कितना ज्यादा बड़ा हो सकता है। इस चीज को सॉल्व करने के लिए दो बंदे निकलते हैं। किस तरह की इनकी इन्वेस्टिगेशन रहती है। क्या-क्या चीजें ये लोग डिस्कवर करते हैं? क्या-क्या मुसीबतें इनके सामने आती हैं? यह सब हम इस पूरे शो के दौरान हम एक्सपीरियंस करते हैं। और यकीन मानो भाई इसके दौरान जो आप एक्शन वगैरह देखोगे जिस तरह से इस शो को पूरा फ्रेम करा गया है भाई कमाल का है। मतलब मैंने तो भाई पर्सनली बहुत टाइम बाद इतना ज्यादा कूल शो देखा था कि मैं देखतेदेखते यह भूल गया कि मैं कौन सा एपिसोड देख रहा हूं या फिर कितनी देर का मैंने एपिसोड देख लिया या फिर कितने एपिसोड वगैरह रह गए हैं। बहुत ही ज्यादा बढ़िया तरीके से इसके अंदर कैरेक्टर्स वगैरह डिजाइन करे गए हैं। जिस तरह से पूरा फ्रेम देखते हो जिस तरह से एडिटिंग वगैरह करी गई है। मेरी नजर में एक बहुत ही ज्यादा परफेक्ट के ड्रामा हो सकता है 2025 का। खासकर एक्शन के शौकीन लोगों को तो बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा। यकीन मानो अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो मेरे ख्याल से आप इस साल का वन ऑफ द बेस्ट एक्शन शो मिस करके बैठे हो। तो अगर आपका यह वाला शो देखने का मन करे तो आपको Netflix पे हिंदी में देखने को मिल जाएगा और हो सके तो प्लीज इसको जरूर ट्राई करना भाई। 

5. Weak Hero Class 1 – Season 2 (2025)

Weak Hero Class 1 – Season 2 kdrama

DetailsInformation
Show NameWeak Hero Class 1 – Season 2   
Release Year2025
PlatformNetflix (Hindi available)
GenreAction + School Drama
Total Episodes     8

Weak Hero Class 1 वैसे तो, यह वाला शो 2022 के अंदर आया था, लेकिन अभी हम 2025 के ही सारे शोज़ के बारे में बात कर रहे हैं। तो Weak Hero Class 1 – Season 2 2025 आया है। तो इस आर्टिकल में हम लोग Season 2 के बारे में ही बात करेंगे। लेकिन अगर आपने इस शो का नाम पहली बार सुना है तो मैं आपको थोड़ा सा आईडिया दे देता हूं। इसके अंदर आप एक स्टूडेंट के अराउंड कहानी देखते हो जो कि एक नए कॉलेज के अंदर एडमिशन लेता है। लेकिन कुछ और स्टूडेंट्स होते हैं जो कि उसके साथ रैगिंग करने लग जाते हैं। तो ये जो स्टूडेंट होता है किस तरह से अपने मामले को डील करता है। किस तरह से उन लोगों को हैंडल करता है इस बारे में ये वाला पूरा शो है। अब Season 2 की बात करें तो जहां पे Season 1 की कहानी खत्म होती है। वह उसी जगह से Season 2 की भी कहानी स्टार्ट होती है। जहां पे जो कैरेक्टर होता है एक नई जगह पे जाता है और वहां पे उसको नए स्टूडेंट मिल जाते हैं जो कि उसके साथ और भी ज्यादा भसड़ मचाने लग जाते हैं। और नई जगह पे उसको नए दोस्त भी मिलते हैं जो कि इसका साथ देते हैं। तो अब इन लोगों की कहानी किस तरह से आगे कंटिन्यू होती है जाहिर सी बात है आपको यह जानने के लिए शो देखना पड़ेगा। काफी लोगों के दिमाग में यह वाला सवाल जरूर आता है कि क्या यह वाला शो पहले सीजन के मुकाबले ज्यादा बढ़िया है या फिर नहीं है। मेरी नजर में भाई Season 2 भी काफी काफी ज्यादा बढ़िया था। मेरा पर्सनल ओपिनियन अगर तुम मांगोगे तो Season 2 तो मुझे Season 1  के मुकाबले भी काफी ज्यादा बढ़िया लगा था। Season 2  के अंदर आपको एक्शन ज्यादा बढ़िया देखने को मिलेगा। ज्यादा बढ़िया स्टोरी लाइन देखने को मिलेंगी। ज्यादा बढ़िया कैरेक्टर्स देखने को मिलेंगे। और क्योंकि आप मेन कैरेक्टर की पर्सनालिटी आप जानते हो। आप उससे ज्यादा रूबरू हो चुके हो Season 1 के थ्रू। तो आपको पता है कि यह बंदा किस हद तक जा सकता है और आपको पता है कि यह बंदा क्या-क्या चीजें कर सकता है। तो मेरी नजर में भाई Season 2 तो बहुत ही ज्यादा कूल था इसका। हाईली रिकमेंडेड रहेगा। अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो Season 2 इसका जरूर ट्राई करो। Season 1 भी नहीं देखा है आपने तो इसको भाई पूरा एक बार ट्राई करके देखो। तो अगर आप यह वाला शो देखना कंसीडर करो तो यह आपको Netflix पे हिंदी में देखने को मिल जाएगा। 

Conclusion

तो दोस्तों, ये थे 2025 के टॉप K-Dramas और शोज़ जिनमें आपको भर-भर के एक्शन, थ्रिल और रोमांच देखने को मिलेगा। हर शो की अपनी अलग खासियत है, Good Boy आपको पुलिस ड्रामा और ब्रूटल एक्शन का तड़का देता है। Devil May Cry अपने एनीमे-स्टाइल और डांटे की कूल पर्सनैलिटी से इंप्रेस करता है। Mercy for None बदले और गैंगस्टर वर्ल्ड को जॉन विक लेवल पर पेश करता है। Trigger अपनी अनोखी स्टोरीलाइन और टॉप-क्लास एडिटिंग से हुक कर लेता है। और आखिर में, Weak Hero Class 1 Season 2 पहले से भी ज्यादा इंटेंस और दमदार एक्शन के साथ वापस आया है।

अगर आप एक्शन लवर्स हो तो 2025 आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हर शो का अपना फ्लेवर है, कहीं बदला, कहीं पुलिस मिशन, कहीं डार्क वर्ल्ड और कहीं स्कूल-लाइफ की टेंशन। बस आपको अपने मूड और टाइम के हिसाब से शो चुनना है और बैठ जाना है धांसू एंटरटेनमेंट के लिए। तो दोस्तों आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद आपके ये आर्टिकल केशा लगा और कोनसा सो आपको ज्यादा अच्छा लगा हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये

Leave a Comment

What are You Looking For?

What are You Looking For?