भारत के कृषि उत्पाद लगातार वैश्विक बाज़ार में अपनी जगह बना रहे हैं। पहली बार उत्तराखंड के देहरादून के गढ़वाली सेब और कर्नाटक के जीआई-टैग इंडी लाइम (देसी नींबू) का निर्यात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को किया गया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने बताया कि पौड़ी, उत्तराखंड से 1.2 मीट्रिक टन सेब की पहली ट्रायल खेप दुबई भेजी गई है। तस्वीरों में लाल-लाल गढ़वाली सेब खूबसूरती से पैक किए हुए दिखाई दिए।

निर्यात के लाभों के बारे में उन्होंने कहा, “मांग बढ़ने से उत्तराखंड के किसानों को अपनी कड़ी मेहनत का अधिक लाभ मिलेगा।” इससे न केवल भारतीय कृषि की पहचान बढ़ेगी बल्कि किसानों को भी अधिक मुनाफा मिलेगा।
इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “Dehradun to Dubai“
View this post on Instagram
भारत अब अपने भौगोलिक संकेत (GI-Tag) वाले उत्पादों के निर्यात को भी लगातार बढ़ा रहा है। जीआई टैग उन उत्पादों को दिया जाता है जिनकी पहचान और खासियत उनके मूल क्षेत्र से जुड़ी होती है, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रामाणिकता और मान्यता मिलती है।
इसी कड़ी में, पहली बार कर्नाटक के विजयपुरा से 3 मीट्रिक टन स्वदेशी इंडी लाइम (देसी नींबू) का निर्यात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को किया गया है। यह नींबू अपनी तेज़ सुगंध और अनोखे स्वाद की वजह से खास पहचान रखता है।
इस उपलब्धि पर तस्वीरें साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि “कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) को इस पहली बार निर्यात को सफल बनाने के लिए बधाई।”
“उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के जीआई-टैग वाले कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजारों में नए द्वार खोलेगी और किसानों व निर्यातकों को बेहतर अवसर प्रदान करेगी।”
View this post on Instagram
इसके अलावा, सरकार की एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के कारगिल से 1.5 मीट्रिक टन खुबानी का निर्यात सऊदी अरब, कुवैत और कतर जैसे देशों को किया गया है।
यह कदम भारत के कृषि क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
स्रोत (Source): NDTV
Pahadi Suvidha is an online platform that shares the culture, lifestyle, food, and travel experiences of Uttarakhand and other hill regions with the world. Founded by Pankaj Rawat, the website aims to bring local stories, traditions, and knowledge to a global audience in a simple and engaging way.
Pahadi Suvidha also covers other topics including Uttarakhand news, health, technology, business updates, Indian cuisine, travel guidance and entertainment news.
Pahadi Suvidha envisions a digital space where the richness of the mountains is preserved and shared. Whether it’s the scent of the soil, the tunes of folk songs, or the taste of traditional cuisine, every aspect of Uttarakhand’s identity is shared here. If you have a topic that reflects the culture of Uttarakhand or any hilly region, please share it with us. Thank you!










