Hidden Villages In Uttarakhand: उत्तराखंड, जिसे देवभूमि भी कहा जाता है, केवल मंदिरों और तीर्थों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बेमिसाल खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। उत्तराखंड देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र भी है। दिनांक 9 November 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड को हिमालयी राज्य घोषित किया गया और आज यहाँ दूर दूर से पर्यटक घूमने आते है।
उत्तराखंड की खूबसूरती इतनी बेमिसाल है कि यहां हर मौसम में घूमने का मन करता है। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरनों के बीच में ऐसी कई शानदार और अद्भुत हिल स्टेशन्स मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।
अक्सर लोग नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश या औली जैसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों की ही सैर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की असली खूबसूरती इसके छोटे-छोटे, शांत और छिपे हुए गांवों में बसती है? यहां के गांव किसी स्वर्ग से कम नहीं, जहां पहाड़, बर्फीली चोटियां, झरने, जंगल और पक्षियों की चहचहाहट मिलकर एक ऐसा नजारा पेश करते हैं कि मन खुश हो जाता है, कुछ गांवों की खूबसूरती इतनी है की वो विदेशी जगहों को भी टक्कर देती है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड के कुछ ऐसे छुपे हुए गांवों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना हो। आप इन गांवों की खूबसूरती को देखकर खुशी से झूम उठेंगे।
1. पेओरा गांव | Peora Village

दोस्तों यदि आप उत्तराखंड की हसीन वादियों में बसे खूबसूरत और मनमोहक गाँवों में से किसी एक में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पेओरा गाँव ज़रूर जाना चाहिए। यह खूबसूरत गाँव नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच स्थित है।
यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरनों के बीच में मौजूद पेओरा गांव खूबसूरती का भंडार है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का शांत वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। यहां एक बार घूमने के बाद आप उत्तराखंड की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। यह गांव काफी ऊंचाई पर बसा हुआ है, जिसके कारण यहां का मौसम हमेशा ठंडा रहता है। पेओरा गांव खासकर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो शांति चाहते हैं। यहां ना भीड़भाड़ है, ना शोर-शराबा, केवल प्रकृति और उसका सौंदर्य। अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ कोई शांत और खूबसूरत जगह ढूंढ रहे हैं, तो पेओरा सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। यहां आपको अपने दोस्तों के साथ एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।
2. ग्वालदम गांव | Gwaldam Village

दोस्तों, समुद्र तल से लगभग 5,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित ग्वालदम गाँव को उत्तराखंड का एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यह खूबसूरत गाँव उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। ग्वालदम गांव को कई लोग ग्वालदम हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। यह गाँव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे उत्तराखंड में प्रसिद्ध माना जाता है। यहां का शांत वातावरण सैलानियों को लुभाने का काम करता है।
यहाँ से आप नंदा देवी, त्रिशूल और नंदा घुंटी जैसी ऊँची हिमालयी चोटियों के शानदार और मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। कई पर्यटक यहाँ ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग के लिए भी आते हैं। ग्वालदम गाँव घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर है, जब मौसम और भी सुहावना होता है।
Also Read: हिमाचल प्रदेश के 3 खूबसूरत गांव, जहाँ दोस्तों के साथ ज़रूर जाएँ
3. खाती गांव | Khati Village

दोस्तों, खाती गांव का नाम आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इस गांव की खूबसूरती देखकर आप बेहद खुश हो जाएंगे। अगर आप पहाड़ की संस्कृति और जीवनशैली को करीब से देखना चाहते हैं, तो बागेश्वर जिले में स्थित खाती गाँव ज़रूर जाएँ, जो प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का आखिरी गाँव है।
खाती गांव बादलों से घिरी ऊंची चोटियों, घास के मैदानों और झरनों के लिए जाना जाता है। यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे आप किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों। इसकी खूबसूरती की तुलना अक्सर स्वर्ग से की जाती है। यहां के लोग भी बेहद सरल और मेहमाननवाज हैं, जो आपके सफर को यादगार बना देंगे।
4. पंगोट गांव | Pangot Village

दोस्तों, उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन नैनीताल तो आप कई बार गए होंगे, लेकिन इस जिले में स्थित पंगोट गाँव के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। नैनीताल जिले में स्थित इस गाँव को एक खूबसूरत खजाना माना जाता है, जहाँ की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएँगे। नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित पंगोट गाँव प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह गाँव एक ऊँची पहाड़ी की चोटी पर बसा है और इसकी हरियाली आपको कुछ ही मिनटों में मोहित कर लेगी। पंगोट गाँव खासकर पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यह अद्भुत गाँव 300 से ज़्यादा पक्षियों की प्रजातियों का घर भी माना जाता है। तो दोस्तों अगर आप नैनीताल जा रहे हैं तो पंगोट को भी अपनी ट्रिप में जरूर शामिल करें।
Also Read: Orchard Stays in Uttarakhand
इन गांवों को भी एक्सप्लोर करें
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में ऐसे और भी कई अनदेखे गांव मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं जैसे – धारचूला गांव, कुमाऊं की वादियों में बसा यह गांव नेपाल और तिब्बत की सीमा के करीब है। कलाप गांव, गढ़वाल क्षेत्र का यह गांव अपनी पारंपरिक संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। खिर्सू गांव, पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित एक शांत हिल स्टेशन है, जो हरे-भरे जंगलों, सेब के बगीचों और हिमालय के मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है।
उत्तराखंड की असली खूबसूरती सिर्फ़ इसके मशहूर हिल स्टेशनों में ही नहीं, बल्कि इन छोटे-छोटे, छिपे हुए गाँवों में भी है। यहाँ आकर आपको सचमुच प्रकृति के बीच घर जैसा एहसास होगा। तो अगली बार जब आप उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाएँ, तो खुद को नैनीताल या मसूरी तक सीमित न रखें। इन गाँवों में जाएँ और देवभूमि की असली खूबसूरती को करीब से महसूस करें। धन्यवाद!

Pankaj Rawat is the founder of ‘Pahadi Suvidha’ and a content creator from Uttarakhand. Having grown up in the mountains, he shares his authentic experiences related to Pahari culture, cuisine, travel, and lifestyle. His objective is to provide people with authentic and useful information about Uttarakhand in both Hindi and English.
Through his content, he helps readers understand the traditional lifestyle of the mountains, healthy dietary habits, and places worth visiting. The primary focus of his work is on providing information that is practical, easy to understand, and grounded in his own personal experiences.










